BSSC CGL Paper Leak News 2022 : बिहार तृतीय स्नातक परीक्षा प्रश्न पत्र लीक को लेकर बहुत बड़ी खबर निकलकर अभी आ रही है। बताया जा रहा है की किसी ने अपने मोबाइल से BSSC Question Paper की फोटो खींचकर बाहर भेज दिया है। जो विभिन्न लोगो के व्हाट्सप्प ग्रुप तक पहुंच गया है। छात्र इसको लेकर बहुत परेशान है. पढ़िए पूरी ख़बर।
BSSC तृतीय स्नातक की परीक्षा का आयोजन 23 दिसंबर तथा 24 दिसंबर 2022 को होना है। लेकिन आज जैसे ही परीक्षा शुरू हुआ तब तक आज के प्रश्न पत्र लोगो के व्हाट्सप्प ग्रुप तक पहुंच गया। ये BSSC CGL Question Paper Leak किसने किया, अभी इसकी जाँच होनी बाकि है।
Read More :- नये साल में होगी 75 हजार पुलिस पदों पर भर्ती, जानिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
जैसे ही आज की पेपर समाप्त हुआ जितने भी अभ्यथी परीक्षा देने आये थे सभी ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विभाग की तरफ से अभी तक कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है की इस पर क्या एक्शंन लिया जायेगा।
Page Contents
BSSC CGL Paper Leak News
विभिन्न सोशल मीडिया में BSSC CGL Question Paper तेजी से वायरल होंने की खबर कई मीडिया से आ रही है। आपको बताते चले की यह परीक्षा दो दिनों तक दो-दो शिफ्ट में होना है। तथा यह वैकेन्सी 2014 में आई थी। आठ वर्ष के बाद यह बहाली आई थी। इसमें 9 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल हो रहे हैं।
क्या बिहार एसएससी का पेपर रद्द हो गया है ?
परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद विभिन्न सोशल मीडिया में BSSC CGL Question Paper तेजी से वायरल होने लगा। लेकिन अभी तक बिहार एसएससी की तरफ से कोई ऑफिसियल नोटिस जारी नहीं किया गया है की परीक्षा रद्द होगा की नहीं।

राज्य के 38 जिलों में 528 केंद्र बनाये गए है
आपको बताते चले की बिहार के 38 जिलों में इसको लेकर 528 केन्द्र बनाए गए हैं। ये परीक्षा 23 और 24 दिसंबर को होनी है। इस परीक्षा के जरिए 2187 पदों पर भर्ती होनी है। शुक्रवार को दो शिफ्ट में परीक्षा हो रही है। इस बार BSSC ने परीक्षा में पहले से ज्यादा सख्ती बरती है। फिर भी बिहार एसएससी का पेपर लिक (BSSC CGL Paper Leak) कैसे हो गया है, ये जाँच की विषय है।
FAQ About BSSC CGL Paper Leak
क्या बिहार एसएससी का पेपर लीक हो गया है?
हाँ विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप में BSSC CGL Question Paper तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या बिहार एसएससी का पेपर रद्द होगा ?
विभाग की तरफ से अभी कोई ऑफिसियल नोटिस जारी नहीं किया गया है की बिहार एसएससी का पेपर रद्द होगा।